फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच साल भी न चला सात जन्मों का बंधन, कोर्ट से अलग हुए जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले

Wed, 21 Aug 2024 07:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सात जन्मों का बंधन पांच साल भी न चला। जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले कोर्ट से अलग हुए। 2.5 लाख रुपये एकमुश्त देने पर समझौता हुआ।   
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाद के चलते एक दंपती की शादी पांच साल भी नहीं चली। उनके बीच विवाह विच्छेद हो गया। सुलह समझौता केंद्र में समझौता नहीं होने पर दंपती ने अलग अलग रहने पर सहमति जताई। पति द्वारा एकमुश्त 2.50 लाख रुपये देने की बात पर दोनों ने अलग रहने की बात केंद्र में लिखकर दे दी।

विज्ञापन


थाना कुरावली के जुन्हैसा निवासी स्नेहलता की शादी दिनेश कुमार निवासी नगला धनी एटा के साथ पांच साल पहले हुई। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद होने पर स्नेहलता ससुराल से मायके आ गई। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करके घर से निकाल देने की रिपोर्ट थाना कुरावली में दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच करके मुकदमे की सुनवाई के लिए दिनेश के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई अपर सिविल जज के न्यायालय में हुई। दिनेश ने जमानत पाने के लिए न्यायालय में आवेदन किया। अपर सिविल जज ने दिनेश को जमानत तो दे दी लेकिन दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को सुलह समझौता केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन

मीडिएटर संजय चौहान के सामने दोनों ने अपना पक्ष तो रखा लेकिन साथ रहने के लिए राजी नहीं हुए। दोनों ने विवाह विच्छेद करने की बात रखी। उनके बीच एकमुश्त 2.50 लाख रुपया देने पर विवाह विच्छेद की सहमति बनी। दिनेश अपनी पत्नी स्नेहलता को दो बार में 2.50 लाख रुपया देगा। इसके बाद मुकदमा समाप्त कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें