फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दंपती की मौत; दिल्ली से गारमेंट्स का सामान लेकर लौट रहे थे

Wed, 31 Jul 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। वह दिल्ली से गारमेंट्स का सामान लेकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विवेक और राधा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वह दिल्ली से गारमेंटस का सामान लेकर घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हादसा कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गंगा जमुनी के पास हुआ। 

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के राम लीला मैदान के पास निवास कर रहे विवेक शाक्य (32) बेवर मोटा रोड रामबाग के पास गारमेंट्स की दुकान किए हुए हैं। वह पत्नी राधा देवी (28) के साथ दिल्ली से गारमेंटस का सामान लेने के लिए गए थे। मंगलवार की देर रात खरीदारी करने के बाद वह दंपती वापस घर लौट रहे थे। 

सुबह करीब छह बजे कार जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड गंगा जमुनी के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे खडे़ कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार विवेक और पत्नी राधा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार से दंपती के शवों को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे की खबर मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। हादसे में दंपती की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें