फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्कूटी से जा रहे रसोइया की सड़क हादसे में मौत

Fri, 03 Jul 2026 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 शेर सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
बेवर। नेशनल हाईवे 34 बाईपास पर गांव बझेरा के पास शुक्रवार सुबह स्कूटी से जा रहे रसोइया को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में रसोइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय मद्ददू के रहने वाले 53 वर्षीय शेर सिंह भदौरिया जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा मदनपुर स्थित एक होटल में खाना बनाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह स्कूटी से कस्बा बेवर जा रहे थे। एनएच34 पर गांव बझेरा के सामने पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने रसोइया के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि शेर सिंह के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की वह शादी कर चुके थे। हादसे में शेर सिंह की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

फोटो 10 शेर सिंह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें