फोटो 27 राजकीय पाॅलीटेक्निक का निर्माणाधीन सेमीनार हाॅल। संवाद
भोगांव। राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थान छाछा के छात्रों को सेमीनार हाॅल की सौगात मिली है। सेमीनार हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संस्थान में छात्रों के साथ बैठक के लिए कोई भी जगह नहीं थी।
कार्यवाहक प्राचार्य सुनील कुमार ने बताया कि शासन को सेमीनार हाॅल का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूर कर 82.56 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर सेमीनार के निर्माण के लिए आरएनएसएच कार्यदायी संस्था को जिम्मा सौंपा है। सेमीनार हाॅल का मार्च 2026 तक निर्माण कार्य पूरा होगा। सेमीनार हाॅल में 60 सीटें होंगीं।