फोटो 28 प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक करहल। संवाद
भोगांव। एसआईआर के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए सपा विधायक करहल तेजप्रताप सिंह यादव का कहना है कि भाजपा एसआईआर अभियान की आड़ में सपाइयों के वोट काटने की साजिश रच रही है। वे सोमवार को विधानसभा क्षेत्र भोगांव के ग्राम हन्नूखेडा में समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार को बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक में विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एसआईआर अभियान में मतदाताओं के वोटों पर नजर रखें। किसी भी मतदाता का नाम न कटने दें। भाजपा एसआईआर अभियान की आड़ में सपाइयों के वोट काटने की साजिश रच रही है। इसे किसी हालत में पूरा नहीं होने दें। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ प्रत्येक बूथ की पड़ताल करनी है। जो लोग बाहर हैं। उनको भी एसआईआर अभियान में शामिल कराएं। ताकि उनका वोट न कटने पाए। गोपालदास लोधी, चंदगीराम यादव, कमलेश शाक्य, संतोष यादव, उवैस खान मौजूद रहे।