फोटो 20 जीत के बाद विजेता कप के साथ सीजी स्पोर्टस के खिलाड़ी और मौजूद अतिथि। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। सीजी स्पोर्ट्स की टीम ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 28 रनों से हराकर खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैप्पी यादव और गेंदबाज राम रहे। उपविजेता रहे रॉयल क्लब के आदर्श प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सोमवार को सीजी स्पोर्टस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में 148 रन बनाए। नितिन मुकेश ने 35, आशीष यादव ने 21 और शिखर चतुर्वेदी ने 14 रन का योगदान दिया। रॉयल क्लब के वरुण गौर, राघव और अमित यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में विपक्षी टीम टीम 21.5 ओवर में 120 रन ही बना सकी। हैप्पी यादव ने 51, वरुण गौर ने 20 और आदर्श ने नौ रन बनाए। सीजी स्पोर्टस के आशुतोष और राम ने तीन-तीन और अभिराज ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला ने और नितिन तोमर ने की एवं स्कोरिंग रोबिल यादव ने की। मैच के बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव राजू ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ कप प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार हैप्पी यादव को, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राम और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार आदर्श को प्रदान किया गया।इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ़ बीके सिंह, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, नीरज यादव, पंकज राठौर, मायाशंकर, अमित जौहरी एडवोकेट, मोहित प्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।