फोटो 5 जोत में किसानों से संवाद करते किसान नेता। संवाद
बेवर। विकासखंड बेवर के गांव जोत में भारतीय किसान यूनियन (अवधेश गुट) की किसान महापंचायत परम बाबू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने भाग लिया। 50 किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान चाहे संगठन का हिस्सा हो या नहीं उसका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिजली, खाद और पानी की समस्याओं पर हर संभव संघर्ष का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने शिकायत की कि 10 से 20 हजार रुपये के लघु ऋण सरकार ने माफ कर दिए थे। इसके बाद भी बैंक मैनेजरों द्वारा किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। किसान महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की बात सुनकर उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक, सोनू त्रिपाठी, संजीव तिवारी, कन्नौज जिलाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, मैनपुरी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष नितिन कुमार सोनू शाक्य, आदेश पाल मौजूद रहे।