फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दीवानी परिसर में कारतूस लेकर पहुंचा युवक

Tue, 13 Jan 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी परिसर में प्रवेश करने के दौरान सोमवार को जब एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके थैले से दो कारतूस मिले। सुरक्षा कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। एक बाइक सवार युवक सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र में दीवानी रोड स्थित दीवानी परिसर पहुंचा। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोका। शक होने पर बाइक पर लटके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें दो कारतूस मिले। युवक ने अपना नाम डालचंद्र निवासी मरहरी बिछवां बताया। उसने बताया कि कारतूस के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है, किसी गलती की वजह से वह थैले में आ गए हैं। सूचना पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और युवक को साथ ले गए। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर सामने आया है कि गलती से थैले में कारतूस रख गए हैं। युवक के परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें