मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव घुसलैंडा के ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने गांव में कब्रिस्तान की भूमि और आंबेडकर पार्क पर अराजकतत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन
गांव निवासी इकबाल ने बताया कि गांव में कब्रिस्तान के लिए जगह सरकार द्वारा आवंटन की थी। जिस पर गांव के ही नामजदों ने कब्जा करके मकान बना लिया है। इससे लोगों को मुर्दा दफनाने में परेशानी होती है। गांव में मुर्दा दफनाने के लिए कोई और कब्रिस्तान नहीं है। अगर कोई कब्रिस्तान को खाली करवाने के लिए कहता है तो कब्जा करने वाले अराजकतत्व झगड़ा करने लगते हैं। ग्रामीण प्रवेश कुमार ने बताया कि अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। इस अवसर पर संदीप, सुनील कुमार, मान खां, बृजपाल सिंह रहे।