फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चकरोड पर अवैध कब्जे की डीएम से की शिकायत

Fri, 10 Jul 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बल्लूपुर के गजेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से चकरोड संख्या 248 पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति ने चकरोड के कुछ हिस्से पर मकान बना लिया है।
विज्ञापन


गजेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनके घर के पास चकरोड है। इस पर गांव के एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर लिया है और उनके चक के सामने ईंट व बालू डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 6 जुलाई को समाधान दिवस पर भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। मिशन समाधान के तहत मौके पर टीम पहुंची थी, लेकिन कथित तौर पर दबाव के कारण कोई नापजोख नहीं हो पाई और टीम वापस लौट गई। गजेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें