शनिवार को कस्बा स्थित आस्था एलीट पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्रा सलोनी, श्रद्धा, कृति, सौम्या, खुशी, अनुपम, खुशबू, सृष्टि, आशी ने हे हंस वादिनी मां जरा हम पे कृपा करना गाकर मां सरस्वती का आह्वान किया। इसके बाद छात्रा आराध्या, अदिति, अनन्या, अंजलि, पल्लवी, अनी, आराध्या द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का सम्मान किया गया। छात्र आस्तिका, आन्या, अरहन, आराध्या, अनेकवानी, जान्हवी, कशिश, अपर्णा, शिवमंगल ने पापा मेरे पापा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने नगाड़ा गीत ढोल बाजे, ताल से ताल मिला, बम-बम भोले, जय श्री गनेश, बाबरी हो गई, कजरा मोहब्बत वाला, जिंदगी आ रहा हूं मैं गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। छात्रों ने पिरामिड डांस, मल्हारी डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर एकता सिंह ने आभार व्यक्त किया। रुचि, सारिका, नीलम, स्नेहा, शहाना, सौरभ मिश्रा, संयोगिता, अंकित आदि शिक्षक मौजूद थे।