फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शीतलहर का सितम जारी

Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
सर्दी में गर्म कपड़े पहने बस स्टैंड के पास खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुधवार को भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि कोहरे का असर नहीं देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है और शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन




जनपद में सर्दी का सितम लोगों को लगातार सता रहा है। दिन में हल्की धूप ने जहां लोगों को सर्दी से राहत दी। वहींं, ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार बुधवार का दिन काफी ठंडा दिन रहा, इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



हालांकि बुधवार को सुबह कोहरा नहीं देखने को मिला। इससे आवागमन में परेशानी न होने से वाहन चालकों को राहत मिली। गलन और ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी। तेज सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने सभी जगह पर्याप्त अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, शीतलहर भी लोगों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें