फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आशा कार्यकर्ता से चिकित्साधीक्षक करता था अश्लील बातें, ऑडियो की सीएमओ ने कराई जांच; पद से हटाया

Mon, 10 Jun 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आशा कार्यकर्ता से चिकित्साधीक्षक अश्लील बातें करता था। ऑडियो सामने आया तो सीएमओ ने जांच कराई। इसके बाद उसे पद से हटा दिया। 
विज्ञापन
calling - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो माह पहले एक चिकित्साधिकारी का आशा कार्यकर्ता से अश्लील बातें करने का ऑडियो प्रसारित हुआ था। मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर पीएचसी आलीपुर खेड़ा के चिकित्सा अधिकारी को कुरावली की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


दो महीने पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हुआ था। इसमें एक व्यक्ति महिला से एक रेस्टोरेंट में मिलने की बात कहने के बाद आइ लव यू कहता है। आडियो में सुनाई दे रही बातचीत कुरावली चिकित्साधिकारी और एक आशा कार्यकर्ता के बीच की थी। 

शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने पांच सदस्यीय टीम गठित की थी। इस टीम में एसीएमओ डाॅ. विजेंद्र सिंह, डाॅ. अनिल वर्मा, वृद्धाश्रम की संचालिका कमलेश कुमारी, डॉ. पूजा हजारे और सीमा रानी को जांच करने की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रस्तुत कर दी। इसके बाद सीएमओ ने कुरावली चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी वर्मा को पदीय दायित्व का निर्वहन न करने पर प्रशासनिक आधार पर गलत आचरण होने पर कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलीपुर खेड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरावली का चिकित्साधीक्षक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें