फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! आर्थिक मदद नहीं, न्याय चाहिए

Sun, 09 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस कान्स्टेबल की गोली मारकर हत्या - फोटो : ANI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चांदा निवासी सिपाही अजय यादव का परिवार सदमे में है। मृतक की पत्नी शकुन तथा बड़ा भाई दिनेश मांगें पूरी न होने तक अन्न का त्याग कर चुके हैं। दोनों ने अब सीएम से आर्थिक मदद नहीं न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिपाही अजय यादव की हत्या के जांच अधिकारी एसपी पूर्वी रमेश प्रसाद गुप्ता ने परिवारीजनों को बताया था सरकार ने 20 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। अजय के बड़े भाई दिनेश तथा पत्नी शकुन ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तथा सीओ फतेहाबाद के हटाए जाने तक अन्न का त्याग कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है आर्थिक मदद नहीं उनको न्याय चाहिए। उनका आरोप है अजय की हत्या के मामले में सीओ अशोक कुमार ने साजिश रची है। उनको सर्किल से हटाकर दूसरे मंडल में स्थानांतरण किया जाए। दूसरी शाखा से जांच कराई जाए। मांग की है सीओ के नंबरों की काल डिटेल अजय की हत्या के बीस दिन पूर्व से निकलवाई जाए। सस्पेंड किए गए अजय के दोनों साथी सिपाहियों को जांच में लगाया जाए।

हालत बिगड़ने पर गांव पहुंची टीम

सिपाही अजय के भाई दिनेश तथा पत्नी शकुन की रविवार को हालत बिगड़ने पर सीएचसी से डा. आनंद वर्मा टीम सहित गांव पहुंचे। दिनेश का बीपी लो होने पर ड्रिप लगाई। शकुन को टीम के पहुंचने से पहले ही एक निजी चिकित्सक द्वारा ड्रिप लगा दी गई। बाद में टीम ने दोनों की जांच भी की।
विज्ञापन


भाजपा नेता पहुंचे घर
 इटावा के जसवंत नगर से भाजपा प्रत्याशी रहे मनीष यादव रविवार को गांव पहुंचे। सिपाही अजय यादव की हत्या के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी ली। भरोसा दिया मामले को सीएम तक पहुंचाकर न्याय दिलाएंगे। सिपाही की हत्या में जो दोषी होगा, वह जेल जाएगा। सिपाही को शहीद का दर्जा दिलाने का भरोसा दिलाया।

एसटीएफ टीम पहुंची गांव
 सिपाही अजय यादव की हत्या के खुलासे के लिए एसटीएफ टीम को लगाया गया है। रविवार को एसटीएफ आगरा यूनिट ने चांदा पहुंचकर सिपाही अजय की हत्या के मामले में परिवारीजनों से जानकारी ली। सिपाही के मोबाइल की काल रिकार्डिंग को भी सुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें