फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पेशी पर आए बंदियों में झड़प, सगे भाइयों को पीटा

Fri, 26 Jun 2026 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। न्यायालय परिसर स्थित सदर हवालात में 18 जून को पेशी पर आए तीन बंदियों ने जमकर हंगामा किया। साथी दो बंदियों को पीटकर घायल कर दिया। सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने रोका तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर हवालात के प्रभारी ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि 18 जून को बलराम उर्फ बल्ला, वीरेंद्र सिंह, अमित उर्फ सोनू को पेशी के लिए दिवाली स्थित सदर हवालात में लाया गया था। तीनों बंदियों ने हवालात में हंगामा करना शुरू कर दिया। बंदी गौरव और सौरभ को गाली-गलौज देने लगे, दोनों ने विरोध किया तो पीटना शुरू कर दिया। हवालात में शोर शराबा सुनकर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने बंदियों को रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई।
झगड़ा कर रहे बंदियों को शांत कराने के बाद घायल सौरभ का मेडिकल कराया गया। हवालात प्रभारी ने बताया कि तीनों बंदी पेशी पर आने के दौरान अन्य बंदियों से गाली-गलौज करते हैं पुलिस से भी अभद्रता करते हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कूलर के लिए हुआ था विवाद
दीवानी परिसर स्थित सदर हवालात में 18 जून को झगड़ा हुआ। तीन बंदियों ने दो बंदी जो कि सगे भाई हैं। उनकी पिटाई की। जानकारी करने पर पता चला कि हवालात में लगे कूलर को लेकर बंदियों के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। जिसके बाद बात पिटाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें