फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली

Tue, 17 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से मतदान बढ़ाने के लिए शत प्रतिशत मतदान कराने को मुहिम चलाई जा रही है। टीम श्री गंगा सहाय महिला डिग्री कालेज पहुंची। वहां छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने कहा कि हम अपने मत का अवश्य प्रयोग करेंगे। ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले नेता को चुनकर विधानसभा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


इस बार चुनाव आयोग का उद्देश्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। इसके चलते अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना है। इसके लिए चुनाव आयोग विभिन्न जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अमर उजाला ने भी अधिकतम मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगाें को मतदान के प्रति करना है। ताकि वह मतदान के दिन घर से निकल कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मंगलवार को दूसरे दिन श्री गंगा सहाय महिला डिग्री कालेज में छात्राओं को वोट डालने की शपथ दिलाई। प्राचार्या रागिनी तोमर ने छात्राओं को मतदान की करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रागिनी तोमर ने कहा कि छात्राएं मतदान वाले दिन पहले वोट डालने जाएं। उसके बाद दूसरा काम करें। साथ ही आस-पास के लोगों को प्रेरित करें। इस मौके पर निधि यादव, नेहा, साबरीन, कविता, चंद्रकांता, शालू, सिन्नी, अजमत, वंदना, आदिवा, दिया, प्रेमलता, जीतू, ज्योति, रुचि, कल्पना आदि ने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें