बेवर। थाना क्षेत्र के नवीगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एक हादसा टल गया। एक चालक अपनी कार ओवरब्रिज के नीचे खड़ी कर किसी काम से बैंक के अंदर गया था। कार में चाबी लगी रह गई थी। अंदर बैठे बच्चों ने चाबी को घुमा दिया। चाबी घूमते ही कार स्टार्ट हुई। अनियंत्रित होकर सामने खड़े ट्रैक्टर व बाइक से टकरा गई। टक्कर की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। ईको कार को पुलिस चौकी पर ले गई। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बाद में बाइक और कार चालक ने समझौता कर लिया।