फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर प्रस्तुत करेंगे मॉडल

Wed, 24 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मॉडल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज में जनपदीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर के स्कूलाें के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान छह छात्र-छात्राओं के मॉडलों को चुना गया। यह विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीएफ अध्यक्ष और डीआईओएस आरपी यादव रहे। 
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इन बाल वैज्ञानिकों ने सबसे ज्यादा मॉडल स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित बनाए थे। इसी के चलते राजकीय हाईस्कूल नाकऊ की छात्रा सीमा और करिश्मा, सीआरबी स्कूल की छात्राएं अनुष्का और दिशा मिश्रा, जीजीआईसी की मोहिनी पाठक, आदर्श जनता इंटर कालेज बेवर के छात्र अभिषेक शाक्य के मॉडल को चुना गया। इन छह विद्यार्थियों को प्रदेश स्तर पर मॉडल दिखाने को भेजा जाएगा। 
मुख्य अतिथि पीसीएफ अध्यक्ष अनुजेश प्रताप यादव ने कहा कि बाल वैज्ञानिक ही आगे चलकर वैज्ञानिक बनेंगे और देश की सेवा करेंगे। डीआईओएस आरपी यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों के मन में देश के प्रति कुछ करने की ललक हेाती है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका पूर्व प्रधानाचार्य एनसी भटेले, आरबीएल शाक्य, अमित द्विवेदी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन संतोष शाक्य ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप यादव, एसपी सिंह, राकेश पीटीआई आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें