फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पर दी चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रणाली के तहत आवेदनों के सत्यापन में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विकास भवन सभागार में महाविद्यालयों के प्राचार्य और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने डेटा तत्काल अग्रसारित करने का निर्देश दिया। जनपद में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति वर्ग के कुल 35804 छात्रों ने छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके विपरीत, महाविद्यालयों ने अब तक केवल 17191 छात्रों का डेटा ही सत्यापित कर आगे भेजा है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस स्थिति को अत्यंत असंतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्रता की जांच कर पात्र छात्रों का डेटा तत्काल अग्रसारित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालयों की लापरवाही से कोई पात्र छात्र वंचित रहता है, तो संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संजीव पोरवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला, चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुदेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें