फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में खुले में शौचमुक्त कराएं जिला

Fri, 23 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुले में शौच जाना समाज के लिए खतरनाक है। खुले में शौच जाने से बीमारियां भी फैलती हैं। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी छह माह में खुले में शौच प्रथा से जिले को मुक्त कराने के लिए कार्य करें। यह बातें स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक विजय किरन आनंद ने कहीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा जन अभियान के साथ जुड़ने से सुखद अनुभव का अहसास होता है। स्वच्छता अभियान से जुड़े और ग्रामीणों के दिल में भी खुले में शौच न करने का अहसास पैदा करें। कार्यक्रम से जुड़े ग्राम स्तरीय अधिकारी स्वच्छता चैंपियन होंगे। चैंपियन की भांति क्षेत्र में कार्य करें। 26 जनवरी तक जिले के सभी विद्यालयों में सुंदर शौचालय हों, उसमें पानी, क्रास वेंटीलेशन की व्यवस्था हो, हाथ धोने के लिए साबुन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में स्वच्छता टोलियां बनाकर उनको सीटी, टार्च आदि उपलब्ध कराई जाए।
सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर खुले में शौच की प्रथा समाप्त कराई जाएगी। बैठक में प्रदेश सलाहकार संतोष सिंह, एडीएम एके श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी किशनी अमित सिंह, जिला विकास अधिकारी जेएन कुरील, डीसी एनआरएलएम रामशिरोमणि मौर्य, पंचायतराज अधिकारी अभय कुमार यादव, निवर्तमान डीपीआरओ नरेश कुमार, जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें