मैनपुरी। यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट छिपा कर या बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने औंछा रोड बाईपास, माता शीतला देवी मंदिर के पास, कुरावली रोड आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट और दाेपहिया वाहनों पर तीन सवारी पर 98 वाहनों के चालान किए गए। किशनी, करहल, कुरावली, बेवर आदि थाने के प्रभारियों ने भी वाहनों की चेकिंग की। शाम तक कुल 156 वाहनों के चालान कर 2.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, चालकों को स्पष्ट नंबर प्लेट लगाकर चलने की चेतावनी दी गई।