फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नहर में कूदे दो लोग, 48 घंटे बाद भी बेसुराग

Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र स्थित तखरऊ नहर में दो दिन बीतने के बाद डूबे मछुआरे सहित दो लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मोटरवोट से तलाश जारी रखे हुए हैं। मगर, 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक डूबे लोग बेसुराग हैं। थाना कुर्रा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक नहर में कूदा था। उसे बचाने के लिए पुलिस पहुंची और गांव सड़ के रहने वाले मछुआरे ने भी पुलिस के कहने पर नहर में उतर कर तलाश शुरू कर दी थी। मगर, बचाव के इस काम में मछुआरा भी लापता हो गया। तब से दोनों की तलाश जारी है। घटना के बाद से डीएम अंजनी कुमार, एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास सहित एसडीएम सुनिष्ठा सिंह भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीआरएफ की तलाश के बीच एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ चुकी है। मोटर वोट से डूबने वाले स्थान से करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में टीमों ने जाल बिछा रखा है। 48 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है। कोई राहत भरी खबर नहीं मिली है। मछुआरे के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनीता देवी का कहना है कि उसे बस पति चाहिए, जब वह गोताखोर नहीं थे। तो उन्हें क्यों बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। पति का फोन, अंगूठी और चेन भी गायब है। शनिवार को एसपी ग्रामीण ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ मोटर वोट पर बैठ कर नहर में तलाश की। देर शाम तक तलाश जारी रही, मगर, मछुआरे व डूबे हुए दूसरे युवक का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें