फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएंगी छह लाख कापी

Thu, 20 Apr 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 अप्रैल से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य को बेहतर कराने के लिए जनपद मेें चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो पर हाईस्कूल और दो पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी और नर सिंह यादव इंटर कालेज मेें इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। क्रिश्चियन इंटर कालेज और नेशनल इंटर कालेज भोगांव हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। राजकीय इंटर कालेज और नर सिंह यादव इंटर कालेज में इंटर की गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, हिंदी सहित सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की जाएंगी।
वहीं क्रिश्चियन इंटर कालेज मैनपुरी में हाईस्कूल की हिंदी, गणित, गृह विज्ञान, कला, संगीत, उर्दू की कापियां जांची जाएंगी। नेशनल इंटर कालेज भोगांव पर हाईस्कूल की अंग्रेजी, संस्कृत और विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि चारों मूल्यांकन केंद्रों करीब छह लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। वहीं चारों केंद्रों पर पानी और जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने के बताया कि परीक्षकों की ड्यूटी पत्र डीआईओएस कार्यालय आ गए हैं। प्रधानाध्यापक कार्यालय से ड्यूटी पत्र उपलब्ध करालें। मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें