फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादरपोशी कर मांगी मनौती

Sun, 25 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
उर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत अब्दुल गनी खां के उर्स में दूसरे दिन भी हजारों जायरीन पहुंचे। जायरीनों ने चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम नगला मानसिंह में उर्स शुरू हुआ। रविवार को कानपुर, फीरोजाबाद, अलीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, मथुरा आदि स्थानों से आए जायरीनों ने चादरपोशी और इबादत कर मनौतियां मांगीं। उर्स में उलेमाओं ने तकरीर पेश की। वहीं दूसरी तरफ उर्स कमेटी के प्रबंधक अख्तर आलम खां जरीफुल हसन जेड रहमान आदि ने तबर्रूक एवं खाने के पैकिट बाहर से आए श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को वितरित किए।
सूफी संत हाजी मौलवी अब्दुल गनी खां की मजार को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उर्स में कई राजनैतिक दलों एवं आईएएस विमल कुमार शर्मा ने भी जाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णादास लोधी, गोपालदास लोधी, नीलेश प्रकाश मिश्रा, अजय यादव, अमित मिश्रा, हिमांशु यादव, रघुवीर सलूजा, अस्मित द्विवेदी, राजा ठाकुर, रामौतार यादव, सच्चिदानंद तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज यादव, अब्दुल सलाम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें