फोटो 5 मैच से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी ग्रामीण राहुल मिठास। श्रोत आयोजक
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में सीजी स्पोर्ट्स ने मुनीम जी सुपर किंग्स को सात विकेट से हराया। सीजी स्पोर्ट्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुनीम जी सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाए। बल्लेबाज चंद्रपाल सैनी ने 26, दीपांशु ने 21 और एबी ने 17 रन बनाए। सीजी के शेखर सिरोही ने चार और मदन चौहान ने तीन विकेट लिए। सीजी की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। अक्षत पांडेय ने नाबाद 51, अमन यादव ने 24 और रितिक शर्मा ने 22 रनों की पारी खेली। मुनीम जी किंग्स के प्रखर ने 2 विकेट लिए। सीजी के शेखर सिरोही को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट संयोजक विकास मिश्रा ने प्रदान किया। इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमित दीक्षित, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।