फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपती, महिला की मौत

Thu, 15 Jan 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह काली नदी पुल के पास बाइक सवार फर्रुखाबाद निवासी दंपती को ट्रक ने चपेट में ले लिया, हादसे में घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद फर्रुखाबाद के गांव दनियांपुर निवासी प्रदुम्न सिंह बुधवार को मैनपुरी अपने एक दोस्त के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनके साथ 28 वर्षीय पत्नी वंदना भी थीं, रात को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब दंपती बाइक से वापस दनियांपुर लौट रहे थे। तभी थाना बेवर क्षेत्र में काली नदी पुल के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में वंदना की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें