फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन वर्गों में आयोजित की गई कैरम प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में चित्रगुप्त जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में रविवार को मोहल्ला सौतियाना स्थित नवजीवन पुस्तकालय में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एकाग्रता और धैर्य का परिचय देते हुए हुनर दिखाया। शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना और जिलाध्यक्ष राजीव कुलश्रेष्ठ ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र माल्यार्पण करके किया। डॉ़ सक्सेना ने कहा कि कैरम जैसे खेल बच्चों और युवाओं में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित जौहरी ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संयम और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की सीख देते हैं। संयोजक मृदुल रायजादा ने बताया कि प्रतियोगिता कनिष्ठ, वरिष्ठ और बाल वर्ग में संपन्न हुई, जिसमें 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं के नाम की घोषणा समारोह में की जाएगी। इस दौरान प्रमोद सक्सेना, डॉ़ सूर्यमोहन सक्सेना, राजू सक्सेना, पंकज सक्सेना, शिवा सक्सेना, सत्यम सक्सेना, राम सक्सेना, शिवांकुर विसारिया प्रज्ञा सक्सेना, विकास कुलश्रेष्ठ, रजत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें