फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी के बेवर में कार बनी आग का गोला, घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते समय हुआ हादसा; देखें वीडियो

Sat, 30 Nov 2024 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेवर में एक कार आग का गोला बन गई। घटना की लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं। घरेलू गैस सिलेंडर से कार में रिफिलिंग करते समय भीषण आग लगी थी। 
 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में गैस रिफिल करते अचानक स्पार्किंग से आग लग गई। वैन को आग ने पूरी तरह घेर लिया। ये देख अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग एवं स्थानीय पुलिस बल ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस पहुंच गई, जो इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन





गांव मुडई में जनसेवा केंद्र का संचालन करने वाला मोहित कुमार पुत्र कृष्णा अपनी नई मारुति ईको गाड़ी में गैस भर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी के सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची-ऊंची उठने लगीं। कार से भयंकर आग की लपटें उठती देख आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सहायता से मिट्टी व पानी से जब तक आग पर काबू पाया गया गाड़ी जल चुकी थी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। खबर लिखे जाने तक थाने पर किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। कस्बा में अवैध रिफलिंग का कारोबार जोरों पर है। ग्राम मुडई में ही कई जगह अवैध रिफिलिंग होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें