फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से भिड़ी प्राइवेट बस, 16 सवारियां घायल

Sun, 05 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कैंटर से भिड़ी प्राइवेट बस, 16 सवारियां घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनी चौराहा पर रविवार दोपहर नंबर निकलने के चक्कर में किशनी-बिधूना मार्ग की प्राइवेट बस की कैंटर से आमने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में बैठी करीब 16 से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बस में फंसे चालक  को टीन काटकर बाहर निकाला और सैफई भेजा। हादसे के चलते कुछ देर के लिए मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में किशनी बिधूना यूनियन की बस का चालक नंबर निकलने के चक्कर में तेजी से बस लेकर किशनी चौराहा की तरफ आ रहा था। चौराहा से करीब 100 मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। ट्रक और बस की भिड़ंत की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों की भी चीख निकल गई। बस में बैठी सवारियां घायल हो र्गइं। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल की ओर दौडे़ ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया। बस में फंसे चालक को टीन काटकर बाहर निकाला गया। सड़क के बीचोंबीच हुई इस भिड़ंत से कुछ देर के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद वहां से भाग गया।

हादसे में घायल चालक सैफई रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक रवि (30) निवासी कन्नपुर थाना बिधूना जिला औरैया को सैफई रेफर किया है। वहीं रामदेवी पाल (60) पत्नी कामताप्रसाद निवासी चिकटा थाना ऐरवा कटरा जिला औरैया, सोनू (28) पुत्र रघुवीर निवासी ढोढापुर थाना बिधूना जिला औरैया, जयाकुमारी (23) पत्नी अनुपम कुमार निवासी रतवा थाना फफूंद जिला औरैया, विकास (12) पुत्र जर्मन सिंह निवासी अनंतपुरा थाना बिधूना, कैलाशी (45) पत्नी साधौ सिंह निवासी लछीरामपुरा थाना बेला जिला औरैया, मनोरमा (38) पत्नी जितेंद्र निवासी कवा थाना बिधूना, श्रीकृष्ण शाक्य (45) पुत्र मेवाराम निवासी बदकन सायपुर थाना ऊसराहार इटावा और प्रेमचंद्र निवासी औरेया सहित करीब 16 से अधिक घायल हुए हैं। घायल जया कुमारी गर्भवती है, चिकित्सक उसकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें