फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे तो खोद दिए मगर भरना भूल गए कर्मचारी

Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
गड्ढे तो खोद दिए मगर भरना भूल गए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के बीच अंडरग्राउंड केबल के लिए खोदे गए गड्ढों को भरना कर्मचारी भूल गए हैं। आगरा रोड पर खोदे गए गड्ढे अब राहगीरों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे और रात के समय राहगीर तथा वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभागीय उदासीनता से लोेगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


विद्युत उपभोक्ताओं को समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। अधिकांश हिस्सों में अंडरग्राउंड केबल बिछा दी गई है। कुछ हिस्सों में केबल बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। जिन हिस्सों में केबल बिछा दी गई है वहां गड्ढे भरने का कमा कर्मचारी भूल गए हैं। खुदे पड़े गड्ढे अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।

आगरा रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक निवासी बिजेंद्र यादव का कहना है एक सप्ताह से उनकी दुकान के सामने गड्ढा खुदा पड़ा है। दवा लेने आने वाले लोग रात के अंधेरे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अंबुज कुमार का कहना है एक सप्ताह पूर्व अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए कर्मचारियों ने गड्ढा खोदा था। जब उनसे गड्ढा भरने के लिए कहा गया तो उन्होंने अनसुनी कर दी।
विज्ञापन


परचून की दुकान चला रहे श्याम गुप्ता का कहना है आगरा रोड पर कई स्कूल संचालित हैं। स्कूल के छोटे बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गिफ्ट सेंटर संचालक टोनी का कहना है गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी भी उन कर्मचारियों की ही है जो उनको खोदते हैं।

कर्मचारियों को केबल डालने के तत्काल बाद खोदे गए गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। अगर शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-एके पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें