फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर्वोदय विद्यालय के खिलाड़ी 18 और 19 को दिखाएंगे प्रतिभा

Thu, 12 Nov 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कुरावली रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 18 और 19 नवंबर को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 370 छात्र विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, वालीबॉल और भाला फेंक सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें