फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेता की गाड़ी से टकराई बरातियों की बस, थाने में करा दी खड़ी; बच्चों के साथ रातभर भटकते रहे बराती

Wed, 04 Feb 2026 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बरातियों का कहना था कि नेता की गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। सत्ताधारी नेता कार्रवाई की बात कहते हुए चले गए। बस में करीब 15 से 20 बराती थे। इसमें आठ से 10 लोग वृद्ध थे, जबकि दो 10 से 12 साल के बच्चे भी थे।
विज्ञापन
कोतवाली के बाहर खड़े बराती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में क्रिश्चियन तिराहे पर मंगलवार रात को एक बरातियों की बस सत्ताधारी दल के एक नेता की कार से टकरा गई, नुकसान बड़ा नहीं था, मगर नेताजी ने सत्ता की हनक के चलते बस को कोतवाली में खड़ा करा दिया। रात भर बस खड़ी रही और बराती भटकते रहे। बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी के आने के बाद मामले का निस्तारण हो सका। इसके बाद बराती और बस गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के महावीरगंज निवासी गेंदा लाल के पुत्र आकाश की बरात मंगलवार को थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुरी आई थी। रात करीब 10 बजे बरात में सम्मिलित होने के बाद कुछ बराती बस से वापस लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में क्रिश्चियन तिराहा के पास बस सत्ताधारी दल के एक नेता की गाड़ी से टकरा गई। इससे नेताजी की गाड़ी में स्क्रेच आ गया। 

सत्ता की हनक के चलते नेताजी ने गाड़ी में बड़ा नुकसान न होने के बाद भी कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। बस को कोतवाली ले जाया गया। बरातियों का कहना था कि नेता की गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। सत्ताधारी नेता कार्रवाई की बात कहते हुए चले गए। बस में करीब 15 से 20 बराती थे इसमें आठ से 10 लोग वृद्ध थे जबकि दो 10 से 12 साल के बच्चे भी थे।
विज्ञापन


उधर बराती रात भर बूढ़े और बच्चों के साथ भटकते रहे। बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी के आने के बाद बरातियों ने परेशानी बताई। दोनों पक्ष को बुला कर बातचीत कराई गई। जिसके बाद बराती गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कोतवाल फतेहबहादुर ने बताया कि बस और बरातियों को रोका नहीं गया था। चालक स्वयं ही बस लेकर कोतवाली आ गया था। उससे कहा गया था कि मामले में निपटारा कर लें लेकिन चालक बस स्वयं खड़ी करे रहा। बराती भी रुके रहे हैं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

बरातियों से भरी बस को रोका गया है इस तरह के किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें