फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बुलट सवार को रौंद दिया

Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
वाहन ने बुलट सवार को रौंद दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करहल-सिरसागंज मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन ने बुलट सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद टक्कर मारने वाले वाहन का चालक मौके से भाग गया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव नगला मिलिक निवासी श्रीनिवास यादव (42) ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे। गुरुवार सुबह वह रोजाना की तरह बुलट से सिरसागंज जा रहे थे। घना कोहरा होने की वजह से सुबह करीब 10:30 बजे ककर्रा पुलिया के समीप सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पर परिवारजन भी पहुंच गए। इस दौरान शव सड़क पर ही पड़ा रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम आत्मप्रकाश यादव और सीओ रामचंद्र यादव ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बडे़ भाई रामनिवास ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें