मैनपुरी के करहल में व्यवसायी राहुल कुमार जैन उर्फ शेरा की मौत के बाद उनके जीजा विराट कुमार जैन को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला काजी निवासी राहुल कुमार जैन उर्फ शेरा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात उनकी मौत हो गई।
राहुल की मौत की खबर मिलते ही उनके जीजा विराट कुमार जैन निवासी सिरसागंज को दिल का दौरा पड़ गया। वह भी कैंसर से पीड़ित थे। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।