फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-देवरानी ने भाभी को जिंदा जलाया: मोबाइल चार्ज के लिए 'दानव' बने पति-पत्नी, पहले पीटा फिर डीजल डाल लगाई आग

Sat, 03 Oct 2026 07:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दन्नाहार

सार

पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी देवर और देवरानी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला कुशल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज एक मोबाइल चार्जर को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि देवर और देवरानी ने मिलकर अपनी ही भाभी पर डीजल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस घटना में महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई है, जिसे गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चार्जर के विवाद में हुआ संघर्ष
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव देवीदासपुर निवासी अमित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन बेबी की शादी करीब 10 साल पहले नगला कुशल निवासी संजू के साथ हुई थी। गत 28 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे बेबी घर पर अकेली थी और उसका सामना देवर रजनीश व देवरानी जूली देवी से हुआ। इसी दौरान किसी बात को लेकर मोबाइल चार्जर पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देवर-देवरानी ने मिलकर बेबी को गालियां दीं, लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

डीजल उड़ेलकर लगाई आग
आरोप है कि गुस्से में आकर देवर रजनीश और देवरानी जूली ने घर में रखा डीजल बेबी के ऊपर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी। घटना के वक्त मृतका का पति संजू खेत पर काम करने गया था। जब तक पति और अन्य परिजन शोर सुनकर घर पहुंचे, तब तक आग की चपेट में आने से बेबी करीब 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी देवर और देवरानी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं, सैफई पीजीआई में उपचाराधीन महिला की स्थिति पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें