फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज सिंह शोभायात्रा के पोस्टर फाड़ने पर तनाव

Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टर फाड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विजय दशमी पर महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग बुधवार अल सुबह कुछ युवकों ने फाड़ दिए। इससे क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। हालांकि पुलिस इस घटना से इनकार कर रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवकों की माहौल खराब करने की इस घटना की पुष्टि बड़े चौराहे पर लगे पुलिस के सीसीटीवी के फुटेज से की जा सकती है। 
विज्ञापन

विजय दशमी पर्व पर महाराजा तेजसिंह जूदेव की निकाली गई शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर भर में लोगों ने पोस्टर और होर्डिंग लगाए थे। बड़े चौराहे पर भी कुछ दुकानों की छत, खंभों पर होर्डिंग लगाए गए थे। 
साथ ही दीवारों पर पोस्टर चिपकाए थे। बताया जाता है कि शोभायात्रा निकाले जाने के बाद देर रात तक यह होर्डिंग और पोस्टर लगे हुए थे। बड़े चौराहे पर देर रात तक अलम और ताजिए आए थे। इसके चलते वहां पर खासी भीड़ थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधवार की अल सुबह पुलिस चौराहे से ड्यूटी करके चली गई। तभी आठ-दस युवकों का समूह वहां आ गया। उक्त युवकों ने तीन होर्डिंग और चार पोस्टर फाड़ दिए। उनका कहना है कि इसकी पुष्टि बड़े चौराहे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज से भी की जा सकती है। क्षत्रिय समाज के राहुल सिंह, सौरभ सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सिंह, अरविंद सिंह, अशोक सिंह आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि आखिर रात भर में ही होर्डिंग और पोस्टर कहां चले गए।  
विज्ञापन


दो साल पहले भी फाड़े थे होर्डिंग
मैनपुरी (ब्यूरो)। तेजसिंह शोभायात्रा के स्वागत के लिए दो साल पहले भी बाईपास चौराहे पर लगाए गए होर्डिंग और पोस्टर कुछ युवकों ने फाड़कर जला दिए थे। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ था। कई बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ ही तोड़फोड़ भी की गई थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें