फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिवालयों में आज गूंजेगा बम-बम भोले

Sun, 15 Feb 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 शहर से सिरसागंज मार्ग पर फर्रुखाबाद से कांवर भरकर लौटते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। श्रद्धालु भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए जिलेभर के शिव मंदिरों में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मंदिरों में विशेष रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजावट कराई गई है। भक्तों को भगवान के दर्शन आसानी से हो सकें इसके लिए व्यवस्थाएं कराई गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगा।महाशिवरात्रि रविवार को श्रद्धाऔ भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। शहर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन जी महाराज मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। दूर-दूर से कांवड़ लेकर आए कांवड़िये भगवान का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर, देवी रोड स्थित शिव मंदिर, कचहरी रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर, भांवत स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां की गई हैं। इधर, शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए फर्रुखाबाद स्थित गंगा नदी से कांवड़ भरने के लिए रवाना हुए। जिलेभर में कांवड़ियों का जत्था जगह-जगह देखा गया। नंगे पैर आगे बढ़ते श्रद्धालुओं को उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु रविवार को अलग-अलग मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।धूमधाम से निकलेगी पालकी यात्रा :
विज्ञापन

शिव बरात महाकाल कमेटी के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर शहर के ओम भंडार गली स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि सुबह 11 बजे मंदिर में पूजन के बाद विधिवत यात्रा की शुरुआत होगी। इसमें भगवान शिव की पालकी को भक्त अपने कंधों पर लेकर चलेंगे। इसके अलावा यात्रा में गुलाल और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी।
शिवालयों में पुलिस रहेगी तैनात: मैनपुरी। शिवालयों में रविवार सुबह से ही जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। थाना प्रभारी बिछवां प्रभारी आशीष दुबे ने विभिन्न मंदिरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। दो मार्ग हन्नूखेड़ा और भनऊ घाट पर बड़े वाहनों के प्रवेश का समय भी तय किया गया है। कांवड़ यात्रा गुजरने तक बड़े वाहन नहीं गुजरेंगे। बाबा लालपुरी की तपोस्थली भूमि पर, शिव मंदिर बिछवां, शिव मंदिर सहारा का निरीक्षण किया। बाबा लालपुरी की तपोस्थली के आसपास झाड़ियाें को लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने हटा दिया है। संवाद

फोटो 27 शहर से सिरसागंज मार्ग पर फर्रुखाबाद से कांवर भरकर लौटते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 27 शहर से सिरसागंज मार्ग पर फर्रुखाबाद से कांवर भरकर लौटते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 27 शहर से सिरसागंज मार्ग पर फर्रुखाबाद से कांवर भरकर लौटते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें