फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लूमिंग बड्स फाइनल में

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी फुटबाल संघ के तत्वावधान में चल रही सीडब्ल्यू एंड्रूज जनपदीय फुटबाल लीग प्रतियोगिता में  क्रिश्चियन इंटर कालेज की टीम ने सीआरबी को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं डाक्टर किरन सौजिया की टीम के न आने से ब्लूमिंग बड्स ने वाकओवर पाकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

शनिवार को मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी प्रमोद गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रिश्चियन इंटर कालेज और सीआरबी के मध्य खेले गए मुकाबले के पहले हाफ के दूसरे मिनट में क्रिश्चियन कालेज की टीम ने गोल करके 1-0 की बढ़त बनाई। क्रिश्चियन टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मैच के 10वें और 20वें मिनट में दो गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। क्रिश्चियन टीम के खिलाड़ी दूसरे हाफ में भी सीआरबी टीम के खिलाड़ियों पर भारी पड़े। टीम ने 12वें मिनट तथा 17वें मिनट में दो गोल करके टीम को 5-0 से विजय दिलाई। वहीं दूसरे लीग मैच में डाक्टर किरन सौजिया की टीम के न आने पर ब्लूमिंग बड्स को वाकओवर देकर फाइनल में प्रवेश दिया गया। मैच में रैफरी कर्मवीर और सरवर खान थे। आशू लाल और मोहित प्रकाश ने लाइनमैन की भूमिका निभाई। संघ के सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि रविवार को पहला मैच सेंट थॉमस और क्रिश्चियन टीम के मध्य तथा दूसरा मैच सीआरबी तथा सुदिति ग्लोबल के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें