फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों से उतरवाईं काली फिल्में, कई के चालान

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
चेकिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भांवत चौराहा पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर भाग रहे वाहन चालकोें को पकड़ने के बाद चालान किए। कई वाहनों को सीज करने के साथ ही हजारों का समन शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन

चुनाव का समय नजदीक आते ही आपराधिक गतिविधियां रोके जाने के लिए बुधवार को एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भांवत चौराहा पर करीब दो घंटा तक चली चेकिंग से नियम तोड़ रहे वाहन चालकों में हड़कंप दिखाई दिया। 
सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह और थानाध्यक्ष कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। एक बजे से शुरू हुए वाहन चेकिंग अभियान में 12 चार पहिया वाहनों से काली फिल्में उतरवाने के साथ ही एक वाहन में लगे हूटर को जब्त किया गया। 25 दो पहिया वाहनों के चालान और पांच वाहनों को सीज कर थाने ले जाया गया। उक्त कार्रवाई में वाहन चालकों से 15200 का समन शुल्क वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें