फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई तय : डिंपल

Sun, 26 Apr 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 49 भोगांव में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं सांसद डिंपल यादव। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी की जीत का मुख्य आधार पार्टी के सेक्टर प्रभारी ही होते हैं। उनके पास की पार्टी की पूरी स्थिति की सही रिपोर्ट होती है। शनिवार को एक मैरिज हाेम में सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है। सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की चालों पर नजर रखें।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग संविधान को मिटाना चाहते हैं। भाजपा के लोग प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, रामनरायन बाथम, रामशरन यादव, एएच हाशमी, शिवम यादव, उवैस रशीद, अनस खान, खुमान सिंह वर्मा, रावल सिंह यादव, गोपालदास लोधी, धनवेश यादव, कृष्णादास लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें