फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान

Sun, 26 Apr 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 35 विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश देते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। स्रोत निगम
विज्ञापन
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में शनिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाए। प्रत्येक खंड में टीमें गठित करें और कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराया जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उच्च अधिकारी स्वयं फील्ड में रहकर उपभोक्ताओं से संवाद करें और प्राप्त कमियों को इंगित कर निस्तारण कराया जाए। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए योजना के तहत कार्य कराया जाए। बार-बार बिजली कटौती और शटडाउन पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएं।उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, जर्जर तार और पोल को प्राथमिकता पर बदलने, नलकूप फीडरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने एसई, एक्सईएन और एसडीओ को रात में बिजली घरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता खंड प्रथम अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें