फाेटो 27 घिरोर बाईपास पर बना ब्रेकर। संवाद
मैनपुरी/करहल। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद ने रविवार को जिले में कई स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक की। मैनपुरी में एक मैरिज होम में आरोप लगाया कि एसआईआर में वोट काटना भाजपा की साजिश है। सपा कार्यकर्ता इसे नाकाम करें। साजिश के तहत वोट नहीं कटने दें। अधिक से अधिक वोट बचाएं।
करहल के एक मैरिज हॉल में बीएलए से कहा इस बात का ध्यान रखें कि किसी का वोट न कट जाए। पार्टी के बीएलए सरकार के बीएलओ की मदद कर रहे हैं। एसआईआर को लेकर लोगों के संदेह को बीएलए दूर कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि बीएलओ किसी मतदाता के घर जाता है। वह नहीं मिलता और बीएलओ अनुपस्थित दिखा देता है तो उसका वोट कट जाता है। इस प्रकार हर विधानसभा क्षेत्र में कई हजार वोट कट रहे हैं। पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, डॉ. रामकुमार यादव, रामनरायन बाथम मौजूद रहे।