फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Tue, 05 May 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 37 कांग्रेस कार्यालय पर हवन में आहूतियां देते पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर सोमवार को मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय पर हवन पूजन किया गया। हवन में जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ सहित पदाधिकारियों ने आहुतियां देकर प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हवन पंडित संतोष ने कराया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने हमेशा ही कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष किया है। ईमानदार और निडर नेता के स्वस्थ होने के लिए लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रदेशाध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान रमेश चंद्र वर्मा, अरविंद यादव, शरद पचौरी, अनुपम शाक्य, डाॅ़ नवीन शर्मा, हिमांशु सेन, अतुल दुबे, सुधीर यादव, सरफराज अहमद सिद्दीकी, प्रियंका राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें