फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को सड़क हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव कूंडी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को देर शाम पुत्री कीर्ति (18) मां सुखदेवी के साथ घर वापस लौट रही थी। रास्ते में कुसमरा की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आकर पुत्री घायल हो गई थी। घायल अवस्था में पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। 14 जनवरी की देर रात पुत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें