फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक

Tue, 29 Aug 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह कुरावली मार्ग पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुरेंद्र भारती मंगलवार की सुबह पत्नी चरन देवी (50) के साथ राधा नगर स्थित मकान से आवास विकास आ रहे थे। बाइक जब मैनपुरी कुरावली मार्ग पर डॉ. किरन सौजिया स्कूल के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद सुरेंद्र काफी दूर जाकर गिरे। वहीं चरन देवी के ऊपर से डीसीएम का पहिया निकल गया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया। घायल सुरेंद्र को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें