महुआहार में नाले में गिरा युवक, मौत
घास काटकर आ रहा था घर, कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
घिरोर। गांव महुआहार में घास काटकर घर आते समय एक युवक का पैर फिसल गया। वह नाले में जा गिरा। जानकारी होने के बाद जब तक बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। गमगीन माहौल में परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव महुआहार निवासी सर्वेश कुमार (36) सोमवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गया था। घास काटकर घर वापस आते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सड़क किनारे बने नाला में जा गिरा। युवक जब काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। खेत पर जाने वाले रास्ते पर घास पड़ी दिखाई दी। जब नाले में देखा तो सर्वेश का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम शाम को अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वेश मानसिक रूप से बीमार भी था।