फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी न्यूज: मैनपुरी में ट्रक ने रौंदे बाइक सवार, एक युवक की माैके पर मौत; साथी गंभीर रूप से घायल

Sat, 29 Aug 2026 08:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के घिरोर-कुरावली रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछ थाना क्षेत्र में घिरोर कुरावली मार्ग पर थोरवा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे  युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, युवक का शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी 22 वर्षीय शीलेष कुमार शनिवार शाम करीब सात बजे साथी टीटू निवासी गांव अंतपुर के साथ नगला कमरिया से भैंस देखकर घर वापस लौट रहे थे। घिरोर - कुरावली रोड पर थोरवा मोड़ पर  घिरोर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। 

हादसे में शीलेष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीलेष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीटू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रैफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए हैं। टक्कर मारकर भागे ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें