दिवाली पर मैनपुरी के बेवर में दर्दनाक हादसा हुआ। घर जा रहे बाइक सवार युवक को बस ने चपेट में ले लिया। इससे युवक की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर दीपावली के दिन रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत हो गई। त्योहार पर युवक की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामले के अनुसार पंकज कुमार पुत्र तेज सिंह निवासी खरौलिया 25 वर्ष कस्बा बेवर से वापस अपने घर जा रहा था। पीछे से आ रही महोबा डिपो रोडवेज बस ने ग्राम जोगा के सामने पंकज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी बेवर लाया गया।
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय पंकज ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवाया है। मृतक के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। घर में 20 दिन पूर्व पुत्र का जन्म हुआ था।