फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 12 Aug 2023 04:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।   
विज्ञापन
Mainpuri News: अनुज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


हादसा किशनी थाना के सकरा गांव के पास कुसमरा से मैनपुरी मार्ग पर हुआ। यहां थाना क्षेत्र के गुलरियापुर गांव निवासी अनुज (21) जिला मुख्यालय से वापस अपने गांव लौट रहा था। सकरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनुज उछलकर दूर जा गिरा। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। जब तक घायल को अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें