फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा से पत्नी का शव लेकर गांव पहुंचा पति, मौत को लेकर बना रहा था बहाना; पोस्टमार्टम में खुल गया राज

Sat, 12 Aug 2023 12:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में आया है कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव के आलीपुर खेड़ा में जब पति नोएडा से पत्नी की लाश लेकर पहुंचा तो सभी हैरान थे। सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए। विवाहिता की मौत को लेकर तमाम सवाल उठने लगे। एक ओर जहां पति का कहना था कि पत्नी की मौत सामान्य रूप से हुई है, वहीं मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने जब महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया तो महिला की मौत के राज से पर्दा उठ गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी रामजी शर्मा नोएडा के सेक्टर थाना 53 गिजोड में पत्नी पिंकी के साथ रह रहा था। पिंकी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शव लेकर गांव आ गया था। मायके पक्ष के लोगों ने पीट कर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। 

ये भी पढ़ें - दगाबाज निकला पति: 24 साल तक महिला के साथ रहा, दो बच्चों का पिता बना और फिर एक दिन रोता हुआ सबको छोड़ गया

गला घोंटने से हुई मौत 

रिपोर्ट बताती है कि पिंकी की मौत सामान्य नहीं है। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल नोएडा का है। इसलिए एफआईआर भी वहीं पर दर्ज होनी चाहिए। मृतका भाई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नोएडा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: बुजुर्ग कैंसर पीड़ित की चोरी हुई बाइक नहीं तलाश सकी पुलिस, फिर थानेदार ने जो किया; आप भी करेंगे सैल्यूट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें